यमुना सिटी (संवाद)। गलगोटिया विवि. के पूर्व छात्र प्रियांशु दीक्षित को भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनाया गया है। उनका कमीशन सात मार्च 2026 को ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी चेन्नई में आयोजित पासिंग आउट परेड के दौरान हुआ। प्रियांशु 2020 बैच के एनसीसी आर्मी विंग के कैडेट हैं और 40 यूपी बटालियन एनसीसी से जुड़े रहे।