फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका का प्रदूषण पर बयान अवसरवाद : भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के दिल्ली प्रदूषण पर दिए बयान को राजनीतिक अवसरवाद बताया। उन्होंने कहा कि लगभग दो दशकों तक दिल्लीवासी प्रदूषण की मार झेलते रहे, लेकिन न कांग्रेस ने तब चिंता जताई, न आम आदमी पार्टी ने समाधान किया। अब जब भाजपा सरकार ने वायु गुणवत्ता में ऐतिहासिक सुधार दर्ज किया है, तब प्रियंका गांधी को प्रदूषण की याद आ रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में ही 2009 के आसपास दिल्ली पहली बार ‘गैस चैंबर’ में तब्दील हुई थी और बाद में पंजाब में कांग्रेस सरकार के समय बड़े पैमाने पर पराली जलाने की घटनाओं ने दिल्ली की स्थिति और बिगाड़ दी। दिल्लीवासी आज भी याद करते हैं कि पराली के धुएं और दिल्ली की धूल में सांस लेना कितना मुश्किल था, पर तब प्रियंका वाड्रा मौन रहीं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें