फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: निजी स्कूल अपने समयानुसार चला सकेंगे कक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। जनपद में संचालित यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई समेत अन्य बोर्ड की कक्षाएं बृहस्पतिवार से ग्रीष्म अवकाश समय सारणी के अनुसार संचालित की जाएगी। बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने बताया कि अब निजी स्कूल कक्षा नर्सरी से आठवीं तक की कक्षाएं अपने समय अनुसार संचालित कर सकेंगे। पहले 7:30 से 12:30 तक संचालित करने का आदेश जारी किया गया था। कुछ अभिभावकों ने पढ़ाई बाधित होने को लेकर जिलाधिकारी से मुलाकात की थी। उनका कहना था कि लगातार छात्रों की पढ़ाई बाधित हो रही है। छात्रों के भविष्य को देखते हुए पुराने समय पर ही कक्षाएं संचालित की जानी चाहिए। इसको लेकर जिलाधिकारी ने के आदेश पर फिर से ग्रीष्म अवकाश समय सारणी के अनुसार स्कूलों कक्षा संचालित करने का आदेश दे दिया गया है। प्रदेश में पहला जनपद है जहां पुराने समय में कक्षाएं संचालित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें