उपमुख्यमंत्री की शिकायत पर निजी क्लीनिक सील
दादरी (संवाद)। उप मुख्यमंत्री की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को रेलवे रोड स्थित निजी क्लीनिक सील कर दिया। विभाग पहले भी क्लीनिक को दो बार नोटिस दे चुका है। स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डाॅ. जैस लाल ने बताया कि उपमुख्यमंत्री कार्यालय से सीएमओ कार्यालय को शिकायत मिली कि नगर रेलवे रोड पर डाॅ. इरशाद खान बिना पंजीकरण के निजाम नर्सिंग होम से चला रहा है। शनिवार को टीम क्लीनिक पर पहुंची और पंजीकरण मांगा, लेकिन वह पंजीकरण नहीं दिखा सके। इसके बाद क्लीनिक को सील कर दिया गया है। टीम में डाॅ. शरद अस्थाना और डाॅ. राकेश ठाकुर मौजूद रहे।
नगर के रेलवे रोड स्थिति निजी क्लीनिक को स्वाथ्य विभाग ने सील कर दिया। उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री से शिकायत करने के बाद विभाग ने कारवाई की है। पूर्व मे भी निजी क्लीनिक को स्वास्थ्य विभाग कार्रवाई के लिए दो बार नोटिस दे चुका है।