फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पात्र लाभार्थियों को प्राथमिकता से दें ऋण : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
पात्र लाभार्थियों को प्राथमिकता से दें ऋण : डीएम
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मेधा रूपम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैंकर्स समिति (डीएलसीसी) की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने स्वयं सहायता समूहों और मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के पात्र लाभार्थियों को प्राथमिकता पर ऋण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। गत तिमाही में जनपद का क्रेडिट-डिपॉजिट (सीडी) रेशियो 58.01 प्रतिशत रहने पर असंतोष जताते हुए जिलाधिकारी ने कम सीडी रेशियो वाले बैंकों को सुधार के लिए 10 दिन में कार्ययोजना बनाने को कहा। उन्होंने फसल बीमा, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना और ओडीओपी के लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण तथा जनधन व मुद्रा जैसी कल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ भाल चंद्र त्रिपाठी सहित कई बैंक अधिकारी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें