फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: प्रिंस कश्यप ने जीता स्वर्ण

विज्ञापन
राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष मुक्केबाजी प्रतियोगिता में 90 किलोग्राम से अधिक वर्ग में विजेता प्रिं
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

नोएडा (संवाद)। झांसी के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एक से चार अक्तूबर तक आयोजित राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष मुक्केबाजी प्रतियोगिता में नोएडा के प्रिंस कश्यप ने 90 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय और मुक्केबाजी संघ की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में 18 मंडलों के करीब 170 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। सेक्टर-70 निवासी 19 वर्षीय प्रिंस दिल्ली विश्वविद्यालय के मोतीलाल नेहरू कॉलेज में इंग्लिश ऑनर्स के प्रथम वर्ष के छात्र हैं। वह सेक्टर-21ए स्थित शहीद भगत सिंह बॉक्सिंग अकादमी में कोच प्रीतम और साहिल के मार्गदर्शन में अभ्यास करते हैं। फाइनल में प्रिंस ने सहारनपुर के आदित्य मलिक को 1-4 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। अब वह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें