ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ शिक्षक दिवस का बहिष्कार करेगा। शिक्षकों का आरोप है कि परिषदीय शिक्षकों का वेतन प्रतिमाह एक तारीख को आ जाता है जिससे वे अपनी ईएमआई और बच्चों की स्कूल की फीस भरते हैं लेकिन इस बार अब तक उनके खातों में सैलरी नहीं आई है। इस कारण उन्हें किस्त भरने व अन्य काम करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। संघ ने जिलाधिकारी को पत्र भी लिखा कि शिक्षकों का वेतन जल्द जारी कराया जाए। यह जानकारी जिला अध्यक्ष प्रवीण शर्मा जिला ने दी। जिला मंत्री गजन भाटी ने कहा शिक्षकों का जब तक सम्मान नहीं होगा। वह विरोध जताते रहेंगे। ब्यूरो