फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: योगेश चौधरी को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया पुरस्कृत

विज्ञापन
विज्ञापन
पटौदी। योगेश चौधरी को सोमवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ट कार्य किए जाने पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने माई भारत एनएसएस पुरस्कार से सम्मानित किया। योगेश चौधरी पटौदी खंड के गांव मिल्कपुर के रहने वाले हैं। माई भारत एनएसएस पुरस्कार उनके द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से किए गए रक्तदान, पौधरोपण, युवा व महिला एवं बाल विकास सशक्तिकरण पर बेहतर कार्य किए जाने पर पुरस्कार से नवाजा है। उन्होंने बताया कि उक्त पुरस्कार देशभर में 15 पुरुष व 15 महिला कार्यकर्ताओं को दिया गया है जिनमें दक्षिण हरियाणा का पहला पुरस्कार मिल्कपुर के लाल को मिला है। उन्होंने बताया कि 40 लाख स्वयंसेवकों में से केवल 30 युवाओं को यह मिला है। योगेश चौधरी ने कहा कि राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के हाथों से माई भारत एनएसएस पुरस्कार से सम्मान मिलना से मैं अपने आपको खुश नसीब मानता हुं। उन्होंने बताया कि इस पुरस्कार का पूरा श्रेय अपने माता-पिता, गांव, गुरुजन व अपने साथियों का करना चाहुंगा जिन्होंने मेरा प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रुप से सहयोग किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें