नोएडा। सेक्टर-119 स्थित गौड़ ग्रैंड्योर सोसाइटी में नवरात्र और दुर्गा पूजा में नारी शक्ति पर आधारित प्रस्तुति हुई। मंचन अनुभूति टंडन और उनकी टीम ने किया। अनुभूति ने बताया कि इस मंचन का उद्देश्य भगवान शिव, नौ देवियों की शक्ति और उनके स्वरूप को दर्शाना था। इस दौरान शिव की भूमिका में अनुभूति टंडन और नौ देवियों की भूमिका में नीतू, शिल्पा, प्रियांशी, पूनम, स्नेहा, अमृता, ईशानी, रश्मि, पारुल ने सफल प्रदर्शन किया। इसके साथ ही मंचन में राखी, रीना, मीनू, रूपाली, नेहा, प्रियंका ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। ब्यूरो