उत्तर को वर्तमान दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करें
फोटो
ग्रेटर नोएडा। बोर्ड परीक्षाओं में सामाजिक विज्ञान विषय के लिए इतिहास, भूगोल, नागरिक शास्त्र और अर्थशास्त्र ये चारों ही विषय समान रूप से महत्वपूर्ण हैं। इस विषय के प्रश्नों का उत्तर लिखते वक्त केवल पाठ्यपुस्तक तक सीमित न रहें बल्कि प्रश्न को वर्तमान सामाजिक परिवेश से जोड़कर उसे व्यावहारिक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करें। उत्तर में सामाजिक प्रभाव, समरसता और आसपास के वातावरण से जुड़े उदाहरणों शामिल करने से यह अधिक प्रभावी बनता है।
स्वयं के विचारों को सुसंगत और संतुलित रूप में प्रस्तुत करने से उत्तर की गुणवत्ता बढ़ती है, जिससे अच्छे अंक प्राप्त करने की संभावना प्रबल होती है।
राजेश खन्ना, प्रवक्ता
सामाजिक विज्ञान
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), दनकौर