फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: महापंचायत की रूपरेखा तैयार की

विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर(संवाद)। उस्मानपुर कोठी गांव में किसान एकता महासंघ के किसानों ने बैठक आयोजित की। बैठक में किसानों की समस्याओं के लिए 30 जुलाई को होने वाली महापंचायत की जानकारी दी गई। संगठन के जिलाध्यक्ष अरविंद सेक्रेटरी ने बताया कि सलारपुर अंडरपास के नीचे महापंचायत की होगी। महापंचायत में 2013 के भूमि अधिग्रहण कानून के तहत 10 प्रतिशत भूखंड की मांग शामिल है। साथ ही किसानों को 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजा दिए जाने की मांग भी रखी जाएगी। आबादी निस्तारण का मुद्दा भी उठेगा। ग्रामवासियों से महापंचायत में बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की गई। बैठक में बाबा भारती, पप्पू प्रधान, राजवीर ठेकेदार, अतर सिंह प्रधान, राजेन्द चौहान, अमित नागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें