नोएडा (संवाद)। सेक्टर-62 स्थित रामलीला मैदान में शुक्रवार को श्रीराम मित्र मंडल ने भूमि पूजन किया। इस दौरान भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान की भूमिका निभाने वाले कलाकार मौजूद रहे। समिति के महासचिव डॉ. मुन्ना कुमार शर्मा ने अतिथियों और श्रद्धालुओं का स्वागत किया। उन्होंने रामलीला आयोजन में सहयोग के लिए नोएडा प्राधिकरण, पुलिस और प्रशासन का आभार जताया। उन्होंने बताया कि 11 अक्तूबर से रामलीला मंचन की शुरुआत होगी।15 अक्टूबर को सेक्टर-20 स्थित हनुमान मंदिर से राम-बरात शोभा यात्रा निकलेगी जो शहर के विभिन्न सेक्टरों से होते हुए रामलीला स्थल पहुंचेगी। 20 अक्टूबर को रावण दहन होगा। उन्होंने बताया कि रामलीला का मंचन मुरादाबाद की जानकी कला मंच की मंडली करेगी। विधायक प्रतिनिधि अनिल सिंह, समिति के चेयरमैन उमाशंकर गर्ग, अध्यक्ष धर्मपाल गोयल भी मौजूद रहे।