- मुख्यमंत्री यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के उद्घाटन करने आएंगे आएंगे, नोएडा प्राधिकरण ने मांगा समय
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। भंगेल एलिवेटेड रोड व वेस्ट टू वंडर पार्क (जंगल ट्रेल) का लोकार्पण 25 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कर सकते हैं। मुख्यमंत्री 25 सितंबर को ग्रेनो स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के उद्घाटन के लिए आ रहे हैं। नोएडा प्राधिकरण ने इन दोनों परियोजनाओं के लोकार्पण के लिए समय मांगा है। अभी मुख्यमंत्री कार्यालय से समय मिलने की पुष्टि नहीं की गई है। अगाहपुर से सेक्टर-82 तक भंगेल एलिवेटेड का निर्माण करीब-करीब पूरा हो गया है। प्राधिकरण अधिकारियों का कहना है कुछ छोटे काम बचे हैं जो जल्द पूरे कर लिए जाएंगे। सेक्टर-94 महामाया फ्लाइओवर के पास वेस्ट टू वंडर पार्क भी भी बनकर तैयार है। नोएडा जंगल ट्रेल नाम के पार्क में यहां कबाड़ व लोहे से अलग-अलग जानवरों की आकृतियां बनाई गई हैं।