फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: प्राधिकरण दफ्तर पर किसान आंदोलन की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। भारतीय किसान यूनियन मंच ने 7 अक्तूबर से नोएडा प्राधिकरण के सेक्टर-96 प्रशासनिक भवन के सामने अनिश्चितकालीन किसान अस्तित्व बचाओ आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय रविवार को शाहपुर में बैठक के बाद लिया गया। मंच के अध्यक्ष विमल त्यागी ने कहा कि नोएडा और उसके आस-पास के किसानों की समस्याओं का समाधान लंबे समय से अधर में लटका हुआ है। किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार द्वारा एक हाई पावर कमेटी का गठन किया गया था। आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक किसानों की जायज मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता। आंदोलन को सफल बनाने के लिए गांव-गांव संपर्क अभियान चलेगा। मंच के संरक्षक सुरेंद्र प्रधान ने कहा कि आंदोलन की तैयारी पूरी कर ली गई हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें