हस्तिनापुर। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर ऐतिहासिक नगरी के प्राचीन बूढ़ी गंगा नदी किनारे लगने वाले स्नान मेले की तैयारी शुरू हो गई है। नगर पंचायत द्वारा ऐतिहासिक नगरी में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान मेले का आयोजन किया जाता है। बूढ़ी गंगा किनारे लगने वाले मेले में हिंदू धर्म के साथ-साथ जैन धर्म के श्रद्धालु भी पहुंचते हैं। मेला स्थल पर नगर पंचायत द्वारा सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं। उधर, मेला स्थल पर दुकानदारों के पहुंचने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। तीन दिनों तक चलने वाले इस मेले में क्षेत्र के लाखों लोग शामिल होकर दीपदान-पिंडदान करते हैं। इस मेले का महाभारत कालीन महत्व है। इसके चलते लोगों की आस्था इस मेले से जुड़ी हुई है।