फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: छठ महोत्सव की तैयारियां शुरू, 30 हजार श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। आदर्श छठ पूजा समिति ने छठ पर्व की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार 25 से 30 हजार श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। आयोजन की तैयारियों को लेकर समिति की बैठक बुधवार को हुई। इसमें व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। महोत्सव के लिए एक नवंबर को सुबह 10 बजे सेक्टर-62 स्थित रामलीला मैदान में भूमि पूजन होगा। समिति के अनुसार, महोत्सव में पंडित प्रवीण पांडेय अपनी टीम के साथ छठी मैया का गुणगान करेंगे। बैठक में समिति के अध्यक्ष आकाश कुमार, सचिव सुरेश शाह, महामंत्री विरेंद्र पंडित, मुख्य संरक्षक योगेंद्र चौहान और लाला प्रधान, कोषाध्यक्ष काशी प्रसाद, सह-कोषाध्यक्ष उदय चंद्र पोदार, मंत्री मनोज गुप्ता, प्रचार प्रमुख जवाहर चौधरी और सदस्य शत्रुधन चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें