फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव की तैयारी तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। आगामी शिक्षक एवं स्नातक विधान परिषद (एमएलसी) चुनावों को लेकर भाजपा नोएडा महानगर ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। महानगर अध्यक्ष महेश चौहान के नेतृत्व में आयोजित बैठक में मतदाता संपर्क अभियान, मतदाता सूची के सत्यापन, नए मतदाताओं को जोडऩे और बूथ स्तर पर समन्वय मजबूत करने पर चर्चा हुई। मुख्य अतिथि जिला प्रभारी डीके शर्मा ने कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों में पूरी सक्रियता से जुटने का आह्वान किया। डीके शर्मा ने कहा कि शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव संगठन की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं। जिला प्रभारी ने बताया कि 16 अक्तूबर की दोपहर दो बजे सुंदरदीप कॉलेज, डासना में शिक्षक एवं स्नातक मतदाताओं की बैठक को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संबोधित करेंगे। बैठक में जिला महामंत्री अमित त्यागी, चंदगीराम यादव, ओमवीर अवाना, चुनाव संयोजक सुशील शर्मा, युद्धवीर चौहान, संजय बाली, गिरिजा सिंह, डिंपल आनंद, महेश अवाना, राजेंद्र अवाना, उमेश त्यागी समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें