फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शारदीय नवरात्र की तैयारियां तेज, बाजारों में रौनक बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
दीपक सिंघल
विज्ञापन

रबूपुरा। 11 अक्तूबर से शुरू हो रहे शारदीय नवरात्र को लेकर कस्बे और ग्रामीण इलाकों में उत्साह का माहौल है। बाजारों में रौनक बढ़ गई है। दुकानदारों ने पूजा-सामग्री की दुकानें सजा ली हैं। चुनरी, मां की पोशाकें, मुकुट, मालाएं और मूर्तियां श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रही हैं। दुकानदार वीरेंद्र गर्ग, महेश शर्मा और हिमांशु मित्तल ने बताया कि श्रद्धालुओं ने खरीदारी शुरू कर दी है। रबूपुरा-रुस्तमपुर मार्ग पर स्थित जौनमाना चामुंडा मंदिर और देवी मंदिर में भी विशेष सजावट हो रही है। मंदिर कमेटी ने बताया कि माता रानी के दरबार की भव्य सजावट उनके स्वरूप के अनुसार की जाएगी। नवरात्र में प्रतिदिन अलग-अलग प्रकार के प्रसाद का भोग लगेगा और विशेष धार्मिक अनुष्ठान आयोजित होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें