फिरोजपुर झिरका। आगामी श्रीरामलीला महोत्सव को लेकर रामलीला कमेटी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। रविवार रात रामलीला मंच पर कलाकारों की रिहर्सल कराई गई। निर्देशक नरेश गर्ग और सह निर्देशक संदीप अग्रवाल के नेतृत्व में कलाकारों का चयन कर उन्हें रामायण के विभिन्न पात्रों की जिम्मेदारी सौंपी गई। हर्षित को श्रीराम, उज्ज्वल गोयल को लक्ष्मण, प्रदीप सैनी को सीता, नरेश शर्मा को भरत, रिंकू सेन को शत्रुघ्न, कुलदीप कुमार को हनुमान, अशोक शर्मा को रावण और पवन गर्ग को मेघनाथ की भूमिका दी गई। निर्देशक नरेश गर्ग ने बताया कि कलाकार नियमित अभ्यास कर मंचन की तैयारी करेंगे। इस दौरान विपिन गर्ग, सचिन मंगला, ललित गोयल, हिरेंद्र सैनी सहित अन्य कलाकार मौजूद रहे।संवाद