फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गोवर्धन पूजा की तैयारियां पूरी, मंगलवार को होगी पूजा

Mon, 09 Nov 2026 06:00 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
रबूपुरा (संवाद)। कस्बे और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में गोवर्धन पूजा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंगलवार को घरों और मंदिरों में गोवर्धन महाराज की पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके साथ ही अन्नकूट महोत्सव भी मनाया जाएगा। श्रद्धालु गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाकर पूजा करेंगे। मंदिरों में अन्नकूट का प्रसाद तैयार कर भगवान को भोग लगाया जाएगा और श्रद्धालुओं में वितरित किया जाएगा। आचार्य हरीश अप्रैल महाराज के अनुसार, गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त मंगलवार शाम 6:40 बजे से रात 8:15 बजे तक है। प्रतिपदा तिथि मंगलवार शाम 5:40 बजे से शुरू होकर बुधवार रात 8:15 बजे तक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें