ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित आम्रपाली गोल्फ होम्स सोसाइटी में 24 अगस्त को एओए का चुनाव कराया जाएगा। सोसाइटी में एओए चुनाव को लेकर दोनों पक्षों की ओर से कई दावें किए जा रहे हैं। चुनाव की तैयारियां अंतिम चरण में चल रही हैं। कार्यकारिणी सदस्य दिव्यांशु ने बताया कि एनबीसीसी द्वारा अधूरे कार्यों के साथ सोसाइटी का हैंडओवर लोगों को दिया गया है। सोसाइटी में मूलभूत सुविधाएं तक लोगों को ठीक से नहीं मिल रही है। बिजली और पानी जैसी सुविधा के लिए भी लोगों को परेशान होना पड़ता है। इससे परेशान होकर लोगों ने दोबारा से सोसाइटी में एओए के गठन की मांग की। अब 24 अगस्त को एओए चुनाव कराए जाएंगे। एओए के गठन के बाद लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है। ब्यूरो