यमुना सिटी (संवाद)। यमुना सिटी की गौड़ सोसाइटी में छठ पूजा को लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं। श्रद्धालुओं को पूजा के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए विशेष ध्यान रखा जा रहा है। पूजा का आयोजन सोसाइटी स्थित जीवाईसी लेक पर किया जाएगा। समिति के सदस्यों ने बताया कि छठ पूजा को लेकर सोसाइटी की महिलाओं और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है।