ग्रेटर नोएडा (संवाद)। कासना नहर पर छठ पूजा महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं, जिसे छठ पूजा सेवा समिति धूमधाम से मनाएगी। समिति के अनुसार, 15 नवंबर रविवार को संध्या अर्घ्य और 16 नवंबर सोमवार को प्रातः अर्घ्य दिया जाएगा। 15 नवंबर की रात देवी जी के विशाल जागरण का भी आयोजन होगा। इस पौराणिक पर्व को लेकर पूर्वांचल समाज में खासा उत्साह देखा जा रहा है। कासना छठ पूजा सेवा समिति के अध्यक्ष उमेश ठाकुर ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाटों की सफाई और प्रकाश व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।