नोएडा। मेट्रो की ब्लू लाइन के सेक्टर-52 व एक्वा लाइन के सेक्टर-51 स्टेशन के बीच बने स्काईवॉक को खोलने की 12वीं डेडलाइन 24 अगस्त तय हुई है। नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि इसके पहले भी स्काईवॉक यात्रियों के आवागमन के लिए खोला जा सकता है। प्राधिकरण के जीएम एसपी सिंह ने बताया कि अग्निश्मन विभाग की एनओसी 2024 में ही मिल गई थी। दिल्ली व नोएडा मेट्रो से भी स्काईवॉक खोले जाने के लिए वार्ता कर ली गई है। जल्द ही स्काईवॉक को खोलकर यात्रियों का आवागमन सुगम बनाया जाएगा। ब्यूरो