फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: प्राधिकरण के प्रशासनिक भवन के लोकार्पण की तैयारी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-96 में नोएडा प्राधिकरण के नवनिर्मित प्रशासनिक भवन के लोकार्पण की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 27 जून को आ सकते हैं। उनके आने पर सेक्टर-153 के कमिश्नरेट पुलिस मुख्यालय के भूमि पूजन की भी चर्चा है। प्रशासनिक भवन का लोकार्पण कई बार टल चुका है। 9-10 जून को मुख्यमंत्री के आने की उम्मीद थी, लेकिन कार्यक्रम टल गया। सिटी बस को मुख्यमंत्री ने वर्चुअल कार्यक्रम में हरी झंडी दिखाई, जिससे भवन का लाकार्पण नहीं हो सका। इसके पहले प्राधिकरण के 50वें स्थापना दिवस पर 17 अप्रैल को इसका शुभारंभ होना था, लेकिन श्रमिक आंदोलन की वजह से यह टल गया था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें