नई दिल्ली। पांच राज्यों के लिए जल्द ही प्रीमियम बस सेवा शुरू होगी। इसके तहत दिल्ली-एनसीआर के 200 किलोमीटर के दायरे में आने वाले शहरों के अलावा लंबी दूरी के लिए भी बसें चलेंगी। इससे रोजाना दिल्ली से नजदीकी राज्यों के शहरों में सफर करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। फिलहाल, इन क्षेत्रों के लिए यात्रियों को दूसरे परिवहन विकल्पों का इस्तेमाल करना पड़ रहा है। अंतरराज्यीय बस सेवा की शुरुआत 200 से अधिक जगहों के लिए की जाएगी। इसमें अधिक दूरी के शहरों के लिए भी प्रीमियम बसें चलेंगी। परिचालन के लिए प्रदूषण के लिए तय मानकों का पालन करना होगा। इसके लिए डीटीसी बोर्ड की बैठक में पहले ही मंजूरी मिल चुकी है। ब्यूरो