नोएडा(संवाद)। सेक्टर-39 स्थित राजकीय पीजी कॉलेज में सोमवार को वाणिज्य संकाय की विभागीय परिषद का गठन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों की रचनात्मक सोच और समसामयिक विषयों की समझ को प्रोत्साहित करने के लिए कबाड़ से जुगाड़ तथा यूनियन बजट 2026 पर आधारित पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कबाड़ से जुगाड़ प्रतियोगिता में स्नातक स्तर पर बीकॉम प्रथम वर्ष के प्रेम कुमार अव्वल रहे। वहीं रितु द्वितीय और साक्षी राघव तृतीय रहीं। सपना को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। स्नातकोत्तर स्तर पर एमकॉम द्वितीय वर्ष की मेघा गौतम प्रथम रहीं, नेहा शाक्य को द्वितीय और राखी कुमारी को तृतीय और आंचल को सांत्वना पुरस्कार मिला। वहीं यूनियन बजट 2026 पर पोस्टर प्रतियोगिता में बीकॉम द्वितीय वर्ष की खुशबू कुमारी प्रथम, नंदिनी गुप्ता द्वितीय और कंचन तृतीय स्थान पर रहीं, जबकि कशिश सिसोदिया को सांत्वना पुरस्कार मिला। इस मौके पर प्राचार्य प्रो. डॉ. दिनेश चंद्र, लेफ्टिनेंट डॉ. सूक्ष्म रानी अनेजा और डॉ. प्रतिभा रानी यादव रहीं।