ग्रेटर नोएडा (संवाद)। गौड़ सौंदर्यम में आयोजित प्री-तीज समारोह में महिलाओं और बच्चों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। रंगारंग प्रस्तुतियों, खेलों और मनोरंजक कार्यक्रमों ने पूरे आयोजन को खास बना दिया। कार्यक्रम की शुरुआत हनुमान चालीसा और गणेश वंदना से हुई। इसके बाद महिलाओं के लिए अंताक्षरी, बच्चों और महिलाओं के मनमोहक नृत्य, फैशन शो और कई मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया। सफल आयोजन के लिए अध्यक्ष रति गुप्ता, महिला सशक्तीकरण टीम और जीएस एओए को बधाई दी गई।