ऐशबाग ईदगाह स्थित जामा मस्जिद में जुमा की नमाज में दुआ करते मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली
लखनऊ। ऐशबाग ईदगाह स्थित जामा मस्जिद, बड़ा इमामबाड़ा स्थित आसिफी मस्जिद, टीले वाली मस्जिद सहित कई मस्जिदों में जुमा की नमाज में शुक्रवार को वक्फ संपत्तियों की हिफाजत और मुकदमे में कामयाबी के लिए दुआएं मांगी गईं। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने वक्फ बचाओ अभियान के तहत शुक्रवार को यौम-ए-दुआ के तौर पर मनाने की अपील की थी। ईदगाह स्थित जामा मस्जिद में जुमा की नमाज से पहले खुतबे में मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश में कुछ राहत मिली है। आसिफी मस्जिद में जुमा की नमाज के बाद मजलिस ए उलमा ए हिंद के महासचिव मौलाना सैयद कल्बे जवाद नकवी ने कहा कि वक्फ संशोधन कानून पर सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम फैसला संतोषजनक नहीं है।