फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शकूरबस्ती तक चल रही प्रयागराज स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। प्रयागराज-दादरी स्पेशल ट्रेन का विस्तार अब शकूरबस्ती तक कर दिया गया है। ट्रेन नंम्बर 02417 प्रयागराज से 11 सितंबर और वापसी में ट्रेन नंबर 02418 शकूरबस्ती से 12 सितंबर से नए रूट पर संचालित हो रही है। नई समय-सारिणी के अनुसार, शकूरबस्ती से ट्रेन रात 9 बजकर 30 मिनट पर रवाना होगा और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर रात 10 बजकर 15 मिनट पर पहुंचकर 10 बजकर 25 मिनट पर रवाना होगी। इसके बाद गाजियाबाद स्टेशन पर रात 11 बजकर 8 मिनट पर पहुंचेगी। ट्रेन रात को 11 बजकर 30 मिनट पर दादरी पहुंचेगी और पांच मिनट बाद प्रयागराज के लिए रवाना होगी। अगले दिन सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर ट्रेन प्रयागराज पहुंचेगी। पहले ट्रेन दादरी से रात 10 बजकर 15 मिनट पर रवाना होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें