नोएडा (संवाद)। सेक्टर-117 स्थित एसजेएस क्रिकेट मैदान में शनिवार सुबह एसजेएस सैटरडे स्पेशल टूर्नामेंट सीजन-9 का लीग मुकाबला खेला गया। इसमें प्रतिष्ठा वॉरियर्स ने तेजस इलेवन को एक रन से हराया। प्रतिष्ठा वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 161 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी तेजस इलेवन की टीम 160 रन पर ऑलआउट हो गई। प्रतिष्ठा वॉरियर्स के सतीश ने 63 रन बनाकर सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का प्रदर्शन किया। वहीं, अमित ने चार विकेट लेकर सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का खिताब हासिल किया।