ग्रेटर नोएडा (संवाद)। जीएनसीसी क्रिकेट मैदान में क्रिकेट अकादमी ऑफ प्रसाद-12 और जीएनसीसी जूनियर को 23 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी प्रसाद-12 ने 40 ओवर में दस विकेट पर 324 रन का स्कोर खड़ा किया। मैन ऑफ द मैच अनुज सिंह ने 84 रन की पारी खेली। विपक्षी टीम की ओर से श्लोक दीक्षित ने चार विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीएनसीसी जूनियर की टीम दस विकेट पर 301 रन ही बना सकी। अनमोल सिंह की 122 रन की पारी भी टीम को विजय नहीं दिला सकी।