फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शिव शक्ति मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा उत्सव संपन्न

विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के सेंचुरीयन पार्क लोराइज आवासीय परिसर में स्थित नवनिर्मित शिव शक्ति मंदिर में पां
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद) । सेंचुरियन पार्क लोराइज आवासीय परिसर के शिव शक्ति मंदिर में पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा उत्सव वैदिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। काशी और वृंदावन से आए विद्वान आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच राधा-कृष्ण, मां अम्बे, श्री राम दरबार, हनुमान और योगेश्वर महादेव की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा कराई। उत्सव के अंतिम दिन 84 पवित्र कलशों से प्रतिमाओं का महास्नान कराया गया और परिसर में शोभायात्रा निकाली गई। आयोजित विशाल भंडारे में 3000 से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक डॉ. केपी महादेव स्वामी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मंदिर समिति के अध्यक्ष अमित गुप्ता ने बताया कि निवासियों के सहयोग से निर्मित यह मंदिर सामाजिक और आध्यात्मिक एकता का केंद्र बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें