फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष बने प्रमोद अवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-100 स्थित दा विला में रविवार को आरडब्ल्यूए चुनाव हुए। कुल 223 मतदाताओं में से 189 ने मतदान किया। चुनाव अधिकारी संदीप चंद्रा, सहायक चुनाव अधिकारी रामपाल और तेज सिंह भड़ाना ने चुनाव संपन्न कराया। सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक मतदान हुआ। तीन बजे से मतगणना शुरू हुई। इसमें अध्यक्ष पद पर प्रमोद अवाना और उनका पूरा पैनल विजयी रहा। उपाध्यक्ष पद पर सुदेश कुमार चौहान और रणवीर सिंह भाटी, महासचिव पद पर महेंद्र सिंह नागर, संयुक्त सचिव अरुण कुमार कौशल और कोषाध्यक्ष पद पर उदय गुप्ता ने जीत दर्ज की। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में विनोद कुमार, संजय खन्ना, रविंद्र कुमार उपाध्याय और दीपांशु शर्मा चुने गए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें