संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना सिटी। जेवर स्थित प्रज्ञान पब्लिक स्कूल के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने सीबीएसई नॉर्थ जोन चैंपियनशिप में पांच पदक हासिल किया है। इसी 26 से 30 जुलाई तक मुजफ्फरनगर के एसएसएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मीरापुर में आयोजित प्रतियोगिता में स्कूल के छात्रों ने 5 पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रशांत सिंह ने अंडर-17 के 35 किलो भार वर्ग में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा, मयंक चौधरी 73 किलो भार वर्ग, दक्ष चौधरी अंडर-14 के 41 किलो भार वर्ग और अंश ठाकुर 29 किलो भार वर्ग में रजत पदक हासिल किया। वहीं देव ने अंडर-17 के 38 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक जीता। सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को अब सीबीएसई नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में भाग लेने का मौका मिलेगा। स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. दीप्ति शर्मा ने सभी विजेताओं को बधाई दी।