नोएडा। इंडस वैली पब्लिक स्कूल में इंसाइट कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न अंतर विद्यालयी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसका विषय रहा दृष्टिकोणों की सीमाओं से परे संभावनाओं की एक विस्तृत दुनिया। प्रज्ञान पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए इंसाइट प्रतियोगिता में ओवरऑल ट्रॉफी के विजेता रहे।इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के साथ-साथ उनमें रचनात्मकता, तार्किक चिंतन,अभिव्यक्ति-कौशल, पर्यावरण के प्रति जागरूकता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना था। ब्यूरो