ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेंचुरियन क्रिकेट मैदान पर चल रहे फ्रेंडशिप कप में भारत ब्लास्टर्स ने शिवाजी रिवॉल्ट क्रिकेट क्लब को छह विकेट से पराजित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए शिवाजी क्लब ने टी-20 मुकाबले में पांच विकेट पर 166 रन का स्कोर खड़ा किया। जिसमें आरके ने 44 और शरद ने 34 रन की पारी खेली। विपक्षी टीम की ओर से प्रदीप ने दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्लास्टर्स ने 167 रन बनाकर मैच में जीत हासिल की। प्रदीप ने 108 रन की नाबाद पारी खेली। मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले प्रदीप को मैन ऑफ द मैच चुना गया।