फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बारिश से कई मैदानों पर अभ्यास व मैच रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। लगातार हो रही बारिश ने बुधवार को शहर में क्रिकेट गतिविधियों पर ब्रेक लगा दिया। जलभराव और गीली आउटफील्ड के कारण सेक्टर-21ए नोएडा स्टेडियम, क्रिचेरोस क्रिकेट मैदान, शाहबेरी क्रिकेट ग्राउंड और नॉलेज पार्क क्रिकेट ग्राउंड पर निर्धारित कई अभ्यास सत्र और मुकाबले रद्द करने पड़े। खिलाड़ियों और आयोजकों को मैच स्थगित करने के लिए मजबूर होना पड़ा। कोचों का कहना है कि लगातार बारिश के कारण पिच तैयार करना और खिलाड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना चुनौती बन गया है। मौसम में जल्द सुधार नहीं होने पर आगामी क्रिकेट टूर्नामेंटों की समय-सारिणी भी प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें