प्रभजोत कौर पूनिया ने हासिल की ब्लैक बेल्ट
ग्रेटर नोएडा संवाद। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल में ट्रेडिशनल शितो रयू कराटे डो एसोसिएशन के सहयोग से कराटे बेल्ट अपग्रेड परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें जिलेभर से 25 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। कराटे कोच अरुण शर्मा ने बताया कि प्रभजोत कौर पुनिया ने ब्लैक बेल्ट, शिवम उपाध्याय, प्रिशा भाटी, प्रियंशी शर्मा, सान्या शर्मा ने ब्राउन बेल्ट, मिश्का तिवारी ने ग्रीन बेल्ट, अधिरा त्रिवेदी, भुवि कपूर, अवनी जिंदल, अमायरा सिंह, काव्या राघवेंद्र, सान्विका चौहान, आराध्य चौहान, सृष्टि चौहान, श्रेष्ठ चौहान, आरना द्विवेदी, मुहम्मद इब्राहिम खान, अवान्या सिंह, आद्विक सिंह, आहाना दलबेहेरा ने ऑरेंज बेल्ट हासिल की। जिला कराटे वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव कमल थापा ने खिलाड़ियों को बेल्ट देकर सम्मानित किया।