यमुना सिटी (संवाद)। खराब मौसम के चलते शुक्रवार को रबूपुरा और आसपास के गांवों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। बिजली कटौती से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली गुल रहने से रोजमर्रा के कामकाज भी प्रभावित हुए। लोगों को घरेलू काम निपटाने में दिक्कत आई।