नोएडा। बारिश की वजह से शनिवार रात शहर के बीस से ज्यादा सेक्टरों की बिजली बाधित हो गई। पेड़ों की टहनियां बिजली की लाइनों पर टूटकर गिर गईं। जिस वजह से बिजली की लाइनें अलग-अलग जगहों पर क्षतिग्रस्त हो गईं। उपभोक्ताओं की कई शिकायतों के बाद देर रात तक आपूर्ति बहाल हो सकी। कई सेक्टरों में तो रविवार सुबह तक आपूर्ति सुचारू हो पाई। सेक्टर-21, 49, 71, 100, 12, 44, 34, 32, 5, 25, 51, 45, 104 इत्यादि पेड़ों की टहनियां बिजली की लाइनों पर गिर गई। सेक्टर-12 के रहने वाले नवीन सिन्हा ने बताया रात 1 बजे के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। इसी तरह सेक्टर-71 के रहने वाले मोहित नागर ने बताया बिजली के कारण रातभर परेशानी हुई। अधीक्षण अभियंता तकनीकी विवेक कुमार ने बताया जिन स्थानों से शिकायतें प्राप्त हुई थीं उन्हें दुरुस्त करा दिया गया। ब्यूरो