फीडर में आग लगने से बिजली आपूर्ति बाधित
यमुना सिटी। रबूपुरा में शुक्रवार को फीडर में आग लगने से कई मोहल्लों की बिजली सप्लाई बंद हो गई। जानकारी मिलने पर विभाग की टीम रिपेयरिंग काम में जुट गई लेकिन 4 घंटे तक सप्लाई बंद रही। इन दिनों तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच रहा है और गर्मी के कारण लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार की रात को कई बार बिजली सप्लाई बाधित रही। जेई महेश चंद ने बताया कि फीडर में आग लगने के कारण बिजली सप्लाई बाधित हुई थी। टीमें तत्काल मरम्मत कार्य में जुट गई थीं और सप्लाई को जल्द से जल्द सुचारु कराया गया। ब्यूरो