फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नगली वाजिदपुर में 12 घंटे गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। शहर के कई सेक्टरों में बिजली ढांचे को सुधारने के कई प्रयास किए गए हैं, लेकिन लगातार शॉर्ट सर्किट के साथ-साथ ट्रांसफॉर्मर भी जल रहे हैं, जिसके कारण बिजली घंटों गुल रह रही है। सेक्टर-135 स्थित नगली वाजिदपुर गांव में सोमवार रात शॉर्ट सर्किट होने से बिजली के केबल में आग लग गई। केबल जलने से करीब 12 घंटे के लिए पूरे गांव की बिजली गुल हो गई। रात में अंधेरा छाया रहा। ऐसे में लोगों की नींद भी खराब हो गई। गढ़ी शहदरा में पिछले शनिवार को भी इसी तरह शॉर्ट सर्किट हुआ था, जिसके बाद कुछ घंटों के लिए बिजली गुल हो गई थी। यह हाल सिर्फ एक-दो सेक्टर या गांव का नहीं, बल्कि कई सेक्टरों और गांव का है। बिजली इंफ्रास्ट्रक्टर पर पिछले साल 97 करोड़ रुपये खर्च होने के बाद भी उसका असर नहीं दिख रहा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें