फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: म्याना में झूल रहे बिजली के तार, हादसे का खतरा

विज्ञापन
जेवर के म्याना गांव में बिजली विभाग की लापरवाही, झूले की तरह झूल रहे हैं बिजली के तार। संवाद
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

यमुना सिटी (संवाद)। जेवर के म्याना गांव में कई स्थानों पर बिजली के तार नीचे झूल रहे हैं। इससे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए हादसे का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद बिजली विभाग की ओर से समस्या का समाधान नहीं कराया जा रहा है।ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से तार सामान्य ऊंचाई से काफी नीचे लटके हुए हैं। गांव की गलियों और रास्तों से रोजाना छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। नीचे झूलते तारों से बड़े वाहनों के लिए खतरा बना रहता है। ग्रामीणों का दावा है कि कुछ दिन पहले झूलते तारों की वजह से एक ट्रक चालक के साथ घटना भी हो चुकी है। इसके बावजूद तारों को ऊंचा नहीं किया गया। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से जल्द तारों को दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें