फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बिजली कटौती ने बढ़ाई परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी (संवाद)। बारिश के बाद तापमान में तो गिरावट आ गई और लोगों को राहत मिली लेकिन बिजली कटौती से आमजनों को राहत नहीं मिल रही है। बुधवार को भी यमुना सिटी के दनकौर, रबूपुरा, बिलासपुर और जेवर क्षेत्र में आमजनों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती होती रही और कई इलाकों में लो वोल्टेज की समस्या ने लोगों को परेशान किया। रबूपुरा निवासी करण कुमार और मेहंदीपुर निवासी सुरेश ने बताया कि हर दिन कई-कई घंटे बिजली कटौती हो रही है। जिसके कारण आमजन परेशान हो रहे हैं। वहीं लो वोल्टेज के कारण घर के उपकरण भी जलने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें