यमुना सिटी। यमुना सिटी और जेवर क्षेत्र के लोगों को लगातार बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को दिन में हुई बारिश के दौरान क्षेत्र के कई हिस्सों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली कटौती के चलते लोगों को उमस और गर्मी के बीच परेशानी झेलनी पड़ी। सामान्य दिनों में भी लोगों को निर्बाध बिजली आपूर्ति नहीं मिल रही है और बारिश शुरू होते ही एहतियात के तौर पर बिजली विभाग की ओर से आपूर्ति बंद कर दी जाती है। ब्यूरो