यमुना सिटी (संवाद)। यमुना सिटी और जेवर क्षेत्र में पिछले दो दिनों से लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, लगातार हो रही बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या ने लोगों की परेशानियों को और बढ़ा दिया है। कई इलाकों में बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। लोगों का कहना है कि दिन और रात में कई बार बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है। लो वोल्टेज के कारण बिजली से चलने वाले उपकरण भी सही ढंग से काम नहीं कर रहे हैं।