फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हर 15 मिनट में बिजली गुल, कासा ग्रीन वन के निवासी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की कासा ग्रीन वन सोसाइटी में बिजली की बार-बार ट्रिपिंग से निवासी परेशान हैं। हर 15 मिनट में बिजली आने-जाने से दैनिक कामकाज प्रभावित हो रहा है। निवासी अनंत चौधरी के मुताबिक, पिछले दो दिनों से बिजली व्यवस्था बिगड़ी हुई है। बुधवार को तीन से चार घंटे तक बिजली गुल रही, जबकि गुरुवार सुबह से लगातार ट्रिपिंग हो रही है। इससे बच्चों की पढ़ाई, घरेलू कामकाज और वर्क फ्रॉम होम करने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। निवासियों का आरोप है कि एनपीसीएल बिना पूर्व सूचना के बिजली आपूर्ति बाधित कर रहा है। लगातार ट्रिपिंग से टीवी, फ्रिज, एसी समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खराब होने का खतरा है। इनवर्टर पर भी अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है। निवासियों ने बिजली विभाग से आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त करने और कटौती की जानकारी पहले से देने की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें