फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बिजली कटौती से बच्चों की पढ़ाई और दिनचर्या प्रभावित

Tue, 24 Nov 2026 05:57 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी (संवाद)। जेवर क्षेत्र के आकलपुर गांव में बिजली कटौती ग्रामीणों के साथ स्कूली बच्चों की परेशानी बढ़ा रही है। सुबह बिजली नहीं रहने से बच्चों को विद्यालय जाने की तैयारी में दिक्कत होती है। बिजली के इंतजार में घरेलू काम भी समय पर पूरे नहीं हो पाते। ग्रामीणों के अनुसार, गांव में रोजाना पांच से छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। इसका असर बच्चों की पढ़ाई पर भी पड़ रहा है। बिजली नहीं होने से बच्चे घर पर नियमित पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। सुबह समय पर तैयार नहीं होने से उन्हें विद्यालय पहुंचने में परेशानी होती है। ग्रामीणों का कहना है कि पढ़ाई के समय बिजली कटौती होना चिंता का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें