फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: तापमान बढ़ते ही झेलनी पड़ रही बिजली कटौती

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। बढ़ती गर्मी के साथ शहर की बिजली व्यवस्था भी लड़खड़ाने लगी है। बृहस्पतिवार को कई सेक्टरों में 5 घंटे तक बिजली कटौती से लोग परेशान रहे। सेक्टर-49 के रहने वाले मोहित सिंह ने बताया कि दोपहर 1 बजे बिजली गुल हुई जो कि शाम सात बजे बहाल हो पाई। सेक्टर-5 के रहने वाले हामिद अली ने बताया दोपहर के समय रोजाना बिजली कटौती हो रही है। सेक्टर-73 के रहने वाले वैभव चतुर्वेदी ने बताया बिजली की बार-बार कटौती और ट्रिपिंग ने दिनभर परेशान कर दिया। शिकायत करने पर भी निगम की टीम नहीं पहुंची। घर के पास ही खंभे पर चिंगारी निकलने के साथ केबिल टूट गई थी। चार घंटे बाद निगम की टीम मौके पर पहुंची। लोगों ने ट्रिपिंग, फॉल्ट और केबल टूटने जैसी समस्याओं की शिकायत की। अधीक्षण अभियंता तकनीकी विवेक कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने पर टीमों को मौके पर भेजकर समस्या का समाधान कराया जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें